हमारे विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य प्रेमपूर्ण सेवा देना है। हम केवल ईश्वर के संदेश को सभी तक पहुंचाते ही नहीं बल्कि उसी तरह कार्य भी करते हैं। यह ईश्वर का संदेश प्रेमपूर्ण मित्रता को सभी जेनेली अपनाते हैं। हम अपने ज्ञान को बांटते हुए जिंदगी में प्रेम फैलाते हैं।
इस मानव जीवन में सबसे महत्वपूर्ण समय विद्यार्थी जीवन ही होता है, जिसमें हम शिक्षा ग्रहण करके अपने जीवन को सुदृढ़ एवं संस्कारवान बनाने के साथ ही साथ राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य अनुशासित एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देना है, जिसमें विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास निहित है। एक शिक्षित एवं स्वच्छ समाज ही देश की उन्नति में अग्रणी होता है। आप जिस आशा एवं विश्वास के साथ अपने बच्चों को हमारे स्कूल में भेज रहे हैं, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, जिन पर हम समय-समय पर विचार करके उसे क्रियान्वित करते हैं। आपके असीम प्रेम एवं सहयोग के लिए धन्यवाद।
प्राचार्य सिस्टर अर्पिता
संस्था में उपलब्ध सुविधएं
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा और तकनीक से परिचित कराने हेतु आधुनिक कंप्यूटर लैब भी उपलब्ध है
विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि और लगाव उत्पन्न करने के लिए आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं
हमारे जीवन में खेलों एवं व्यायाम के महत्व को ध्यान में रखकर विद्यालय में ही विशाल खेल का मैदान एवं अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है.
विद्यालय में विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु आधुनिक सर्वसुविधायुक्त कक्षाएं उपलब्ध निर्मित कराई गई हैं
हमारी संस्कृति से परिचय एवं विद्यार्थियों में रचनात्मकता पैदा करने के लिए विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियां भी कराई जाती हैं
अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए हमारे पास अनुभवी शिक्षक हैं